तो क्या करते
ये जो कुछ भी है हासिल, ये जो न होता, तो क्या करते…
Rahul Dumra
7/22/20241 min read


ये जो कुछ भी है हासिल, ये जो न होता,
तो क्या करते…
तुम्हारे सीने में भी उसकी तरह दिल जो न होता,
तो क्या करते…
चलने का फैसला किया और मंजिल तक पहुंच भी गए,
पर जो ना होती मयसर मंजिल,
तो क्या करते…
तुमने देखा, मुहब्बत हुई, इजहार हो गया,
पर जो उसका ना लगता तुमसे दिल,
तो क्या करते…
बैठे थे सोचकर लिखने कि,
ये ना होता तो क्या करते,
वो न होता तो क्या करते,
मगर जो लिख ना पाती शब्द तुम्हारी कलम,
तो क्या करते…
